UPPSC PCS 2024 Final Result: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने 29 मार्च 2026 को PCS 2024 का फाइनल रिज़ल्ट जारी कर दिया। कुल 932 उम्मीदवार विभिन्न पदों के लिए चयनित हुए, जिनमें डिप्टी कलेक्टर जैसे अहम पद भी शामिल हैं। इनमें 33 मुस्लिम अभ्यर्थियों ने भी सफलता हासिल की।
मुस्लिम उम्मीदवारों में एमडी गुलरेज़ खान डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित होने वाले एकमात्र अभ्यर्थी हैं। वहीं, नायब तहसीलदार पद के लिए सबसे अधिक 10 मुस्लिम उम्मीदवारों का चयन हुआ है।
एएमयू कोचिंग अकादमी का शानदार प्रदर्शन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (RCA) के 6 छात्रों ने भी इस परीक्षा में सफलता हासिल की। इनमें कौशिकी (कमर्शियल टैक्स ऑफिसर), तारिक समद (असिस्टेंट कमिश्नर), अज़ीम अहमद, फरज़ंद अली और नेहा शर्मा (नायब तहसीलदार), और अथर जमाल खान (वर्क ऑफिसर) शामिल हैं।















