Positive Story

अबू धाबी में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में AMU के शिक्षक प्रोफेसर मोहम्मद दानिश को सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति पुरस्कार।

Spread the love

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के यूनिवर्सिटी पॉलिटेक्निक के सिविल इंजीनियरिंग सेक्शन में सहायक प्रोफेसर मोहम्मद दानिश ने अबू धाबी स्थित यूनाइटेड अरब अमीरात विश्वविद्यालय में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन क्लाइमेट एक्शन एंड सस्टेनेबिलिटी (ICCAS-2025) में सर्वश्रेष्ठ मौखिक प्रस्तुति के लिए प्रथम पुरस्कार हासिल किया है।

मोहम्मद दानिश को यह पुरस्कार उनके शोध पत्र “सतत हाइड्रोलिक डिज़ाइन के लिए ढलानदार छिद्रयुक्त वीयर पर प्रवाह का एआई आधारित पूर्वानुमान मॉडलिंग” के लिए दिया गया। इस अध्ययन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग को जोड़कर पारंपरिक अपारगम्य वीयर के टिकाऊ और हाइड्रोलिक रूप से अधिक प्रभावी विकल्पों का विश्लेषण किया गया है।

यह शोध प्रोफेसर मुजीब अहमद अंसारी और डॉ. अजमल हुसैन के मार्गदर्शन में सिविल इंजीनियरिंग विभाग, AMU में चल रहे मोहम्मद दानिश के पीएचडी कार्य का हिस्सा है।

Related Posts

1 of 12

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *