India

मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने जमीयत सद्भावना मंच यूपी के प्रदेश संयोजक।

Spread the love

मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल क्षेत्र के युवा इस्लामी स्कॉलर मौलाना मुहम्मद मूसा कासमी को जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश द्वारा एक अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने उन्हें “जमीयत सद्भावना मंच उत्तर प्रदेश” का प्रदेश संयोजक (स्टेट कन्वीनर) नियुक्त किया है। इस संबंध में 15 अप्रैल 2026 को लखनऊ स्थित जमीयत कार्यालय से आधिकारिक नियुक्ति पत्र जारी किया गया।


जारी पत्र में कहा गया है कि वर्तमान समय में देश और प्रदेश के सामाजिक हालात को देखते हुए आपसी भाईचारा, धार्मिक सौहार्द और विभिन्न वर्गों के बीच संवाद को मजबूत करना बेहद आवश्यक हो गया है। इन्हीं उद्देश्यों को ध्यान में रखते हुए जमीयत उलेमा-ए-हिंद के रचनात्मक कार्यक्रमों के तहत “जमीयत सद्भावना मंच” का गठन किया गया है। इस मंच का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है।


संगठन ने मंच की गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर प्रभावी ढंग से संचालित करने, जिला इकाइयों के बीच समन्वय स्थापित करने और कार्यों के विस्तार के लिए एक सक्षम व सक्रिय नेतृत्व की आवश्यकता को महसूस किया। इसी के तहत प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती सैयद मोहम्मद अफ्फान मंसूरपुरी ने मौलाना मूसा कासमी के संगठनात्मक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।


पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि सद्भावना मंच के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यक्रमों, भविष्य की कार्ययोजना और प्रदेश संयोजक की विस्तृत जिम्मेदारियों के संबंध में शीघ्र ही औपचारिक दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे। इसके बाद प्रदेशभर में मंच की गतिविधियों को संगठित और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।


मौलाना मूसा कासमी वर्तमान मेंशिक्षण संस्थान से जुड़े होने के साथ-साथ जमीयत उलेमा के पश्चिम उत्तर प्रदेश में सचिव पद की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। वे लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।


उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों, संगठन पदाधिकारियों और समर्थकों में खुशी की लहर है। सभी ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में “जमीयत सद्भावना मंच” प्रदेश में सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने और विभिन्न समुदायों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस संबंध में मौलाना मूसा कासमी ने कहा कि हमारे नेतृत्व, विशेष रूप से जमीयत उलेमा हिन्द के अध्यक्ष मौलाना सैयद महमूद असद ने जो बड़ी जिम्मेदारी हमें सौंपी है और मुझ पर जो विश्वास जताया है, उनकी उम्मीदों के अनुरूप सभी गतिविधियों को ज़मीनी स्तर तक पहुंचाने और सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए हम अपनी पूरी ऊर्जा समर्पितकरने की कोशिश करेंगे,

Related Posts

1 of 29

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *