India

नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया

Spread the love

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आधिकारिक अनुवादक नीलाक्षी साहा सिन्हा को आर्मेनिया में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है। नीलाक्षी साहा सिन्हा को अक्सर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ देखा जाता रहा है. नीलाक्षी साहा की हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली और फ्रेंच भाषाओं पर अच्छी पकड़ है। नीलाक्षी को 15 भाषाओं का ज्ञान है और वह 14 विदेश दौरों पर प्रधानमंत्री के साथ जा चुकी हैं।

नीलाक्षी सिन्हा वर्तमान में विदेश मंत्रालय में एक संयुक्त सचिव को आर्मेनिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।
विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “सुश्री नीलाक्षी साहा सिन्हा जो वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव हैं उनको आर्मेनिया गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है।” विदेश मंत्रालय ने कहा कि साहा के जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।
इसके अलावा, एम श्रीधरन को अज़रबैजान गणराज्य में भारत के अगले राजदूत के रूप में नियुक्त किया गया है। एम श्रीधरन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उनके जल्द ही कार्यभार संभालने की उम्मीद है।

विदेश मंत्रालय या भारतीय विदेश सेवा के एक अधिकारी जो दूसरे देश की भाषा और संस्कृति से परिचित है, उनको प्रधान मंत्री द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार अनुवादक या दुभाषिया के रूप में चुना जाता है। इसलिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विदेश मंत्रालय के दुभाषियों के संवर्ग में संयुक्त सचिव के स्तर के समकक्ष दो पदों के सृजन को मंजूरी दी थी।

Related Posts

1 of 14

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *