Agriculture

महाराष्ट्र का किसान धनिया की खेती करके बना करोड़पति, खरीदा बहतरीन घर और SUV कार।

Spread the love

महाराष्ट्र के किसान अब पारंपरिक खेती पर कम ध्यान दे रहे हैं। और अब आधुनिक खेती पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र के जिला लातूर के रहने वाले किसान रमेश विठ्ठलराव हैं। जो 4 सालो से पारंपरिक खेती को त्यागकर आधुनिक तरीके से अब धनिया की खेती पर ज्यादा निर्भर हो गए हैं। जिससे किसान विठ्ठलराव ने अबतक 1 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

बता दें कि महाराष्ट्र का लातूर जिला सूखे से प्रभावित क्षेत्र की गिनती में आता है। जिससे पारंपरिक खेती करने से किसानों को ज्यादा कमाई नहीं होती है। और जिससे किसानों को फसल लगाने की लागत निकालना भी मुश्किल हो जाता था। फिर किसान रमेश विठ्ठलराव ने धनिया की खेती करने का कदम उठाया।

बता दें किसान रमेश ने धनिया की खेती करना 2019 में शुरू किया था। जिससे उन्हें साल 2019 में धनिया की खेती करने से 25 लाख का बहुत अच्छा मुनाफा हुआ था। और जिसमें उन्हें कुल 1 लाख की लागत लगानी पड़ी थी। लगातार धनिया की खेती करने से किसान की हर साल की आमदनी बढ़ती रही।

किसान रमेश का कहना है कि उन्होंने साल 2015 में 3 एकड़ की जमीन पर एक बार अंगूर का बगीचा लगाया था। जिसकी खेती करनें से उन्हें कोई ज्यादा मुनाफा नहीं मिला रमेश ने बताया कि उन्हें 50 लाख टन अंगूरों पर 10 रुपये प्रति किलो भाव मिला था। जिससे उन्हें 5 लाख का ही मुनाफा हो पाया था। किसान ने आगे कहा कि जब मैंने धनिया की खेती करने का कदम उठाया तो एक ही साल में 25 लाख का मुनाफा हो गया था।

किसान रमेश ने और आगे बताया कि उन्होंने अबतक धनिया की खेती करके 1 करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया है। जिससे उन्होंने एक घर और एक SUV कार को खरीद लिया है। रमेश कहतें हैं कि और किसानों को भी चाहिए पारंपरिक खेती करने के बजाय ऐसी खेती पर ज्यादा ध्यान दें जिससे उन्हें बहुत अच्छा मुनाफा मिल सके।

Sahil Razvi, whose real name is Mohd Sahil, pursued his engineering degree from Jamia Millia Islamia and Maharshi Dayanand University. However, despite holding an engineering background, his true passion lay in journalism. Following this passion, he began…

Related Posts

40 से 50 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आम बारिश के कारण पड़ा काला, कौड़ियों के भाव बेचने को मजबूर हुए किसान।

सबसे ज़्यादा पसंद किया जाने वाला आम लंगड़ा, चौसा, गुलाब जामुन ये आम बाजारों में

1 of 2

Leave A Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *